राजगढ़ रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी आल्टो, तीन युवक घायल

4 सितंबर: सोलन में राजगढ़ रोड से धोबीघाट रोड की ओर जा रही एक आल्टो कार शुक्रवार को अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। अस्पताल में तीनों युवकों का उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *