4. सितंबर: अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा परिसर में टोकन प्वाइंट के पास गुरुवार सुबह भारी बारिश के दौरान सड़क से सटी पहाड़ी अचानक दरक गई। पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे अनलोडिंग के लिए खड़े तीन ट्रक मलबे की चपेट में आ गए।
हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मलबे की चपेट में आने से एक ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि दो अन्य ट्रकों को मामूली क्षति हुई।
घटना की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन की ओर से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।