3 सितंबर: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने पालमपुर के कंडबाड़ी स्थित जोनल कुष्ठ रोग अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
उपायुक्त ने अस्पताल के कर्मचारियों से मरीजों से संबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सेवाओं को लेकर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया।
दौरे के दौरान एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।