3. सितम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से बेहद खूबसूरत है। प्रदेश में स्विट्जरलैंड से भी अधिक स्नो-बाउंड क्षेत्र हैं, जहां रोप-वे के माध्यम से अनछुए पर्यटन स्थलों को पर्यटकों से जोड़ा जा सकता है। 
उन्होंने बताया कि नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिपलाइन का निर्माण प्रस्तावित है। रोप-वे परियोजना के लिए 80 लाख रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम भी जमा करवाया जा चुका है। एफसीए से संबंधित अड़चन को दूर करवाकर परियोजना का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।