2 सितंबर: जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दौरान नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला हमीरपुर के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी नौवीं कक्षा की रिक्त सीटों के लिए तथा दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी ग्यारहवीं कक्षा की रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 9478179594 या मोबाइल नंबर 82194-82550 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।