प्रियांशु शर्मा को एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार, आईएचएम हमीरपुर के शैक्षणिक टॉपर बने

2 सितंबर: हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन (आईएचएम) हमीरपुर के बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन सत्र 2023-26 के विद्यार्थी प्रियांशु शर्मा को प्रतिष्ठित एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रियांशु शर्मा को यह पुरस्कार संस्थान में शैक्षणिक टॉपर रहने के लिए प्रदान किया गया। 21 से 23 अगस्त तक ताज गंगेज, वाराणसी में आयोजित एफएचआरएआई के 56वें वार्षिक अधिवेशन के दौरान उन्हें यह सम्मान मिला। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, निरंतर मेहनत और समर्पण के चलते प्रियांशु शर्मा ने संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि के लिए प्रियांशु शर्मा ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और आईएचएम हमीरपुर के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में मिले शैक्षणिक ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनके व्यक्तित्व एवं पेशेवर क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम हमीरपुर के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार गर्ग सहित संस्थान के अधिकारियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने प्रियांशु शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *