1 सितंबर: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को ऊना जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
राज्यपाल 2 सितंबर को शाम 3 बजे समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस ऊना में होगा।
‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 3 सितंबर को सुबह 11 बजे राज्यपाल लता मंगेशकर कला केंद्र में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शिमला के लिए रवाना होंगे।