सरकाघाट में 28 अगस्त की वाहनों की पासिंग अब 1 सितंबर को

28 अगस्त: उपमंडल सरकाघाट में 28 अगस्त, 2026 को निर्धारित वाहनों की पासिंग अब 1 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

पंजीकरण एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी-सह-उपमंडलाधिकारी (नागरिक), सरकाघाट ने बताया कि सरकार की ओर से 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के कारण वाहनों की पासिंग की निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब वाहनों की पासिंग 1 सितंबर को राजकीय डिग्री कॉलेज सरकाघाट के खेल मैदान में होगी। वाहन मालिकों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने वाहनों सहित पहुंचकर पासिंग प्रक्रिया पूरी करवाना सुनिश्चित करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *