27 अगस्त: विद्युत उप-मंडल कटौला के तहत 22 केवी कमांद-कटिंढी लाइन की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 29 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. राम सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कमांद-कटिंढी फीडर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान कमांद, नवलाय, नेरी, बुंगा, बलवाड़, कटिंढी, शाढ़ला, आरन, बासाधार, त्र्यांबली, हुलू, काशला और बड़ीधार सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान विभाग का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित मरम्मत कार्य स्थगित किया जा सकता है और ऐसी स्थिति में कार्य अगले दिन किया जाएगा।