25 अगस्त: भारत की जनगणना-2027 के तहत हिमाच्छादित (स्नो बाउंड) क्षेत्रों में स्व-गणना का कार्य 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है।
एसडीएम करसोग अलीशा चौहान ने बताया कि करसोग उपमंडल का लगभग 61 प्रतिशत क्षेत्र स्नो बाउंड एरिया के अंतर्गत आता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि स्नो बाउंड एरिया के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से आसानी से स्व-गणना कर सकते हैं। इसके लिए https://se-snowbound.census.gov.in/ लिंक का उपयोग किया जा सकता है।
अलीशा चौहान ने कहा कि अधिक से अधिक नागरिक ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर जनगणना कार्य में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक एवं आर्थिक नीतियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। ऐसे में सभी नागरिक समय पर स्व-गणना पूरी कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपना योगदान दें।