नावीधार में आयुष्मान आरोग्य शिविर, 118 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 112 के एक्स-रे

22 अगस्त: स्वास्थ्य विभाग करसोग द्वारा ग्राम पंचायत नावीधार में एक दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा।

शिविर में कुल 118 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 112 लोगों के एक्स-रे किए गए। करसोग अस्पताल को उपलब्ध करवाई गई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मौके पर ही एक्स-रे की सुविधा प्रदान की गई।

इस दौरान 118 लोगों की बीपी और शुगर की जांच की गई। इसके अलावा एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस के 42 परीक्षण किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार दूरदराज क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक ही मिल सकें। उन्होंने कहा कि पोर्टेबल एक्स-रे मशीन ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में उपयोगी साबित हो रही है।

उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए स्थानीय लोगों और ग्राम पंचायत नावीधार की प्रधान स्नेहा ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

शिविर में नागरिक चिकित्सालय करसोग के डॉ. अजय कुमार, पीएचसी महोग की डॉ. दीक्षा, हेल्थ सुपरवाइजर दया नंद, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर लोभ चंद, एक्स-रे टेक्नीशियन जय सिंह, काउंसलर नंदा, सीएचओ सराहन रंभा, सीएचओ तेबन मोनिका और आशा कार्यकर्ताओं ने सेवाएं प्रदान कीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *