122 करोड़ से हिमाचल में 80 जगह बनेंगे इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन

25 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि 34 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर काम अगले एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। शेष 25 स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

अग्निहोत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए एचआरटीसी के बस अड्डों और कार्यशालाओं में चार्जिंग पॉइंट विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *