सद्भावना दिवस पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दिलाई शपथ

21 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

उपायुक्त ने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज में शांति एवं सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सभी को हिंसा और भेदभाव का विरोध करते हुए जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज व राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, सहायक आयुक्त (उपायुक्त) विवेक चौहान, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *