20 अगस्त: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया के तहत सुनील वर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में सचिन महाजन और बोबी शर्मा को महासचिव, नवनीत शर्मा उर्फ नवू और सतीश गुप्ता को सचिव तथा मेघराज शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तनुज महाजन और वरुण नाग को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नवल उपाध्याय को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में गुरचरण दास उर्फ काका, रजनी शर्मा, क्षितिज महाजन, विपुल, केशव महाजन, राकेश उर्फ बंटू, मनदीप वर्मा, पूर्व पार्षद नगर पंचायत शाहपुर शुभम ठाकुर, पिंकी ठाकुर, सुषमा शर्मा, बादल डोगरा, अक्षु शर्मा और शिवम भारद्वाज को शामिल किया गया है।
व्यापार मंडल का उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं और हितों को प्रमुखता से उठाना, प्रशासन के समक्ष व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से रखना तथा बाजार के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों में बेहतर समन्वय और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई गई है।