17 अगस्त , कविता शान्ति गौतम : न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी-1, ब्लॉक डी में आरडब्ल्यूए की ओर से तीज उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल एवं एक्ट्रेस सुनाली शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की डायरेक्टर ऑफ द शो आरडब्ल्यूए की वाइस प्रेसिडेंट गुरदेव कौर रहीं। गुरदेव कौर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुप्रिटेंडेंट के पद पर भी कार्यरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों से समारोह को भव्य रूप दिया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजकर गिद्दा, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। गाना, बजाना, खाना और पीना की थीम ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तीज के पारंपरिक रंगों को जीवंत किया।
सरोज मैडम ने कार्यक्रम की कलेक्शन व्यवस्था संभाली, जबकि बीनू ने तीज शो में जज की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास, पारंपरिक वेशभूषा और प्रतिभा के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
जे शाइन डायमंड की सीएमडी मंजू की ओर से 20 आकर्षक पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार प्रायोजित किए गए। वहीं, रुचिका, ऑनर ऑफ कर्ल्स एंड थ्रेड्स यूनिसेक्स सैलून एंड बुटीक, की ओर से विभिन्न टाइटल ट्रॉफियां प्रायोजित की गईं।
कार्यक्रम की मेजबानी प्रो. सुपिंदर और शिवानी चौधरी ने की। परमिंदर कौर ने गिद्दा आयोजन की जिम्मेदारी संभाली, जबकि डॉ. रीता ने गायन संबंधी गतिविधियों में सहयोग दिया। मैडम कंचन शर्मा ने कैटरिंग और सिआज सरपंच मैडम ने डेकोरेशन की व्यवस्था संभाली। आरडब्ल्यूए की ओर से टेंट और डी.जे. की व्यवस्था की गई।
आरडब्ल्यूए वाइस प्रेसिडेंट गुरदेव कौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, वॉलंटियर्स और आरडब्ल्यूए टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीज जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और एकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंजाबी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम भी हैं।
इको सिटी-1 का यह तीज समारोह खुशी, उमंग, संस्कृति और आपसी भाईचारे की शानदार मिसाल बनकर सामने आया।