17 अगस्त: शिमला में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। हादसा टालैंड-खलीनी रोड के पास हुआ, जहां एक ऑल्टो कार की टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में कार सवार हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार की जान चली गई। दोनों पुलिस जवान पुलिस लाइन कैथू में तैनात थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों जवानों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।