17 अगस्त: बद्दी-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में वैल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 60 पदों पर भर्ती के लिए 22 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। भर्ती बाज सिक्योरिटी सर्विसेज एंड मैनपावर, नालागढ़ द्वारा की जाएगी।
वैल्डर और हेल्पर के 30 पदों के लिए वैल्डर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
वहीं, सिक्योरिटी सुपरवाइजर तथा महिला और पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 30 पदों के लिए दसवीं या बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 23 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सभी पदों के लिए कार्यस्थल बद्दी और नालागढ़ में होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पात्र युवा, जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।