15 अगस्त, कविता शान्ति गौतम : आरएम ग्रुप बरोटीवाला की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 5 किलोमीटर का वॉकथॉन और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरएम ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश सुरेंद्रा जैन एवं श्रीमती रूचि जैन के नेतृत्व में शहीदी पार्क में किया गया।
इस अवसर पर एचआर कविता शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम, रणधीर सिंह, रूप लाल, विशाल, पल्लवी, सीमा सिंह, बेबी मेघना और शांति स्वरूप सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
आरएम ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश सुरेंद्रा जैन ने कहा कि कर्मचारियों की फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले चार वर्षों से स्वतंत्रता दिवस पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान शहीदी पार्क में करीब 21 पौधे भी रोपे गए। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।