हिमाचल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बड़सर में सीएम सुक्खू ने फहराया तिरंगा

15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश सहित पूरा देश आज 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, इसके बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ आयोजित किए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चम्बा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बिलासपुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन और कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने धर्मशाला में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।

इसी तरह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कुल्लू, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ऊना तथा टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी ने नाहन में तिरंगा फहराया। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंडी में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। वहीं, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने लाहौल-स्पीति के केलांग में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश और प्रदेश की प्रगति की कामना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *