14 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने गृह जिला हमीरपुर के आईएसबीटी बस स्टैंड से एचआरटीसी की 35 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर में बस सेवा केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांवों और कस्बों को जोड़ने वाली जीवनरेखा है। इन बसों के माध्यम से प्रतिदिन हजारों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलेगी। साथ ही, स्वच्छ एवं हरित परिवहन को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।