एम्स बिलासपुर का मुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना कुशलक्षेम

12 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एम्स, बिलासपुर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *