12 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बिलासपुर स्थित एम्स हेलीपैड पहुंचने पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने इस स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी का स्वागत एवं सम्मान के लिए धन्यवाद भी किया।