12 अगस्त: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 12 से 14 अगस्त, 2026 तक शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शुभारंभ एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।
12 अगस्त को शिक्षा मंत्री प्रातः 10 बजे चारूबाग (ग्राम पंचायत गरावग) पहुंचेंगे, जहां बरवी-गरावग संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे खड़ापत्थर में वन महोत्सव में भाग लेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनेंगे।
13 अगस्त को रोहित ठाकुर सुबह 10 बजे घ्याण (सरस्वतीनगर) पहुंचेंगे और घ्याण-रैका संपर्क सड़क वाया केहरल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे रोहड़ू में बॉयज स्पोर्ट्स हॉस्टल भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
14 अगस्त को शिक्षा मंत्री सुबह 11 बजे जुब्बल पहुंचेंगे। यहां वह ठाकुर राम लाल राजकीय कन्या विद्यालय ऑफ स्पोर्ट्स, जुब्बल का उद्घाटन करेंगे तथा विद्यालय में अतिरिक्त आवासीय सुविधा के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वह विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।