मुख्यमंत्री ने अनिल बख्शी के निधन पर जताया शोक

12 अगस्त: सोलन जिले में NH-205 शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भराड़ीघाट के दसेरन के समीप पहाड़ी से चट्टान गिरने के कारण शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल बख्शी के निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल बख्शी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। हादसे में उनकी पत्नी और बेटे के घायल होने की सूचना भी बेहद दुखद है। दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *