राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रांजल ने जीता स्वर्ण, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

12 अगस्त:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन के बड़वाल गांव की निवासी प्रांजल ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने प्रांजल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांजल की इस शानदार उपलब्धि से नादौन क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रांजल इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रांजल न केवल नादौन, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *