10 अगस्त: नेरवा क्षेत्र में अग्निशमन चौकी की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मार्च 2024 में इसे खोलने की घोषणा की थी। सोमवार को मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअली नवनिर्मित अग्निशमन चौकी का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नेरवा क्षेत्र के लिए दो दमकल वाहन भी समर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आपात स्थिति में लोगों को अग्निशमन सेवाओं के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने से आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि नेरवा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह अग्निशमन चौकी आपात स्थिति में त्वरित सहायता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।