10 अगस्त: कांगड़ा पुलिस ने गगल चौक स्थित शराब ठेके में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कवीर मोहम्मद और रियाज अहमद, दोनों निवासी जिला राजौरी, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को गगल चौक स्थित शराब ठेके से 74,820 रुपये नकद चोरी हो गए थे। मामले में थाना गगल में FIR नंबर 64/2026 दर्ज की गई थी।
पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन नंबर JK11H-7366 की पहचान की। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को 7 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 35,000 रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को 8 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में चोरी की शेष राशि की बरामदगी के साथ-साथ आरोपियों की अन्य वारदातों में संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।