10 अगस्त: कांगड़ा पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिलवाग सिंह (33) निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, थाना कांगड़ा में दर्ज FIR नंबर 123/2026 के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 भी बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।