पंचायत प्रधान से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

10 अगस्त: ग्राम पंचायत हलेडकंला के प्रधान अरुण चौधरी के साथ मारपीट करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने आरोपी ब्रजेश कुमार उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डूंगा बाजार, कांगड़ा का निवासी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, पंचायत प्रधान की मौजूदगी में गांववासियों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की थी। इन लोगों के पास चिट्टा या अन्य संदिग्ध वस्तु होने का संदेह था और उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध बताई गईं। इसी दौरान ब्रजेश कुमार उर्फ मामू मौके पर पहुंचा और पंचायत प्रधान के साथ मारपीट कर वहां से फरार हो गया।

मामले में 8 अगस्त 2026 को FIR नंबर 122/26 दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 121(1), 352, 351(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की है।

कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी चिट्टा तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है और वर्तमान में जमानत पर था। कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *