चौपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खड्ड में गिरा टिपर; चालक की मौत

10 अगस्त:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। चिल्ला-चपांदली सड़क पर मिट्टी की डंपिंग के दौरान एक टिपर अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे हामलटी खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान 32 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5:30 बजे मिट्टी की डंपिंग के दौरान टिपर नंबर एचपी 63 डी-1357 अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खड्ड में जा गिरा। हादसे के समय चालक वाहन में अकेला था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चौपाल भेजा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *