HRTC बस में 7 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

8 अगस्त: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गग्गल थाना पुलिस ने रजोल स्थित गाज ब्रिज बनोई के पास HRTC बस में सवार एक व्यक्ति को 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पठानकोट से धर्मशाला जा रही HRTC बस संख्या HP-38E-6478 की जांच के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह (28) निवासी कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस नशे की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *