रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग की खास पहल, देहरा मंडल में उपलब्ध हुए 12 हजार विशेष राखी लिफाफे

6 अगस्त: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग ने भाई-बहन के अटूट प्रेम को सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए विशेष राखी लिफाफों की सुविधा शुरू की है। देहरा डाक मंडल के अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष मंडल को 12,000 विशेष राखी लिफाफे प्राप्त हुए हैं, जिन्हें क्षेत्र के सभी डाकघरों में उपलब्ध करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ये विशेष राखी लिफाफे जलरोधक, मजबूत और टिकाऊ हैं, जिससे डाक परिवहन के दौरान राखी सुरक्षित रहती है और बिना किसी नुकसान के अपने गंतव्य तक पहुंचती है।

डाक विभाग ने प्रत्येक विशेष राखी लिफाफे का मूल्य 15 रुपये निर्धारित किया है, जिससे लोग कम खर्च में सुरक्षित और विश्वसनीय डाक सेवा के माध्यम से अपने प्रियजनों को राखी भेज सकते हैं।

डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर से विशेष राखी लिफाफा खरीदकर भाई-बहनों और अन्य प्रियजनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ राखी भेजें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि इस रक्षाबंधन पर भी सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि प्रेम और स्नेह का यह पावन बंधन देश के हर कोने तक सुरक्षित रूप से पहुंच सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *