29 जुलाई: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा कार्यालय, नूरपुर द्वारा बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं के लिए 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे एलआईसी शाखा कार्यालय, नूरपुर में आयोजित होगा।
भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि आयु सीमा 20 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष ₹7,000 प्रतिमाह, दूसरे वर्ष ₹6,000 प्रतिमाह और तीसरे वर्ष ₹5,000 प्रतिमाह मानदेय के साथ लक्ष्य आधारित कमीशन भी मिलेगा।
इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) साथ लाना होगा।
अधिकारियों ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9857270066 या 7018300789 पर संपर्क किया जा सकता है।