देहरा में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित

29 जुलाई: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएम-अजय) के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से देहरा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में क्लस्टर स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन तहसील कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए चयनित ग्रामों के संबंध में किया गया।

कार्यशाला में योजना के उद्देश्यों, चयनित गांवों के समग्र विकास, ग्राम विकास योजनाओं के निर्माण, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को योजना के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान कांगड़ा जिले के देहरा, प्रागपुर और सुरानी विकास खंडों के चयनित ग्रामों की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों को अजय ऐप के माध्यम से योजना की निगरानी और प्रगति दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित गांवों का समग्र, समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय तथा सक्रिय जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित प्रतिनिधियों से योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *