25 जुलाई: बाल विकास परियोजना सुलह के तहत उपमंडल धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 87 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाएगा और पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
उपमंडल धीरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 11 तथा सहायिका के 28 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए 18 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। साक्षात्कार 21 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय धीरा में होगा।
उपमंडल पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 16 और सहायिका के 32 पद भरे जाएंगे। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 है, जबकि साक्षात्कार 22 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय पालमपुर में आयोजित किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया की निवासी हो।
इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुलह (भेडू महादेव) में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।