वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, 200 श्रद्धालुओं के बाद एहतियातन दोबारा रोकी गई यात्रा

25 जुलाई: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शनिवार सुबह राहत भरी खबर आई। मौसम में सुधार को देखते हुए प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अस्थायी रूप से बंद की गई यात्रा को सुबह 7 बजे से फिर शुरू कर दिया। यात्रा शुरू होते ही कटड़ा में रुके श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान करना शुरू किया।

हालांकि, क्षेत्र में हल्की बारिश जारी रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लगभग 200 श्रद्धालुओं के पंजीकरण के बाद यात्रा को एक बार फिर अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया। प्रशासन लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए है और परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *