95 वर्ष की उम्र में पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह का निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जीडी शर्मा,राजगढ़

29 मई।हिमाचल प्रदेश सरकार मे मंत्री रहे रुप सिह का रविवार को उनके पैतृक गांव नौहराधार में निधन हो गया।1927 में जन्में पूर्व राज्यमंत्री रूप सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि रूप सिंह ने 1977 में जनता दल से चुनाव लड़ा था तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उन्हें राज्य मंत्री के अलावा हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। पूर्व राज्य मंत्री के निधन पर तहसीलदार व पुलिस के जवानों ने उन्हें श्रदांजलि दी। उनके निधन पर नौहराधार बाजार बंद रहा। रेणुका के विधायक विनय कुमार, शिलाई के विधायक हर्ष वर्धन, बलदेव तोमर, राजीव बिंदल, बलवीर सिंह चौहान, समेत आला नेताओं व कई संगठनों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *