8 अक्तूबर से चुनाव प्रचार में उतरेंगी प्रतिभा सिंह

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
6 अक्तूबर। 8 अक्तूबर से मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह चुनाव प्रचार में उतरेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भले ही उनके और कांग्रेस परिवार के बीच नहीं है परंतु उनका आशीर्वाद और उनके प्रदेश में किए विकास कार्य हमारे सामने हैं।

प्रतिभा का के अनुसार पंडित सुखराम भी उनका और कांग्रेस पार्टी का साथ देंगे। करुणामूलक नौकरियां, बेरोजगारी, महंगाई और सेब के गिरते दामों को चुनाव में मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के बूते पर भाजपा सरकार का सामना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *