कांगड़ा के बिरता में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पुलिस की दबिश, 41 मोबाइल फोन और 7 लैपटॉप बरामद

24 अक्तूबर: कांगड़ा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 मोबाइल फोन और 7 लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने 22 अक्तूबर को भट्टा रोड, बिरता स्थित एक किराये के मकान में तलाशी ली। इस दौरान छह व्यक्तियों के कब्जे से ये उपकरण बरामद हुए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किराये के मकान में FairPlay ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को गेम खिलाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में एफआईआर संख्या 200/2026 के तहत 23 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(5) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, सभी छह व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस बरामद किए गए उपकरणों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *