5 जनवरी को कैबिनेट में लिए जाएंगे एहम फैंसले, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
04 जनवरी। 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। नए साल की पहली कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली है। इसमें कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बंदिशें लगाने पर फैंसला हो सकता है। प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग प्रस्तुति देगा। प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगुलर करने का मामला कैबिनेट बैठक में जा सकता है।
यह माना जा रहा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के मामले को कैबिनेट की बैठक में शीघ्र लाया जाना है। इसी कड़ी में 20 साल बाद हिमाचल प्रदेश को पांच जनवरी को नई खेल नीति मिलेगी। नई खेल नीति कैबिनेट मंजूरी के बाद लागू होगी। खेल महाकुंभ को लेकर भी खेल विभाग कैबिनेट बैठक में अपनी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली के मामले पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

इसके लिए पहले ही कमेटी का गठन किया जा चुका है। पुलिस कांस्टेबलों को संशोधित पे बैंड आठ के बजाय दो साल में देने की मांग पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। साल 2015 से भर्ती सैकड़ों पुलिस कांस्टेबल लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। वहीं नए वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के भत्तों पर भी कैबिनेट फैंसला ले सकती है। इसके अलावा स्वर्णिम दृष्टिपत्र की घोषणाओं के कार्यान्वयन की भी कैबिनेट में समीक्षा हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *