26 जुलाई को हमीरपुर के कई क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद

24 जुलाई: विद्युत उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत 11 केवी माइक्रोवेव फीडर पर आवश्यक मरम्मत, जीओ स्विच के रखरखाव तथा पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते 26 जुलाई (रविवार) को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक गुरुकुल स्कूल, हीरानगर, कृष्णानगर, मटाहनी, पक्का भरो, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल (घरियाना मसंदा), रेस्ट हाउस, प्रताप होटल, गंदा नौण, केंद्रीय विद्यालय, श्याम नगर, जज रेजिडेंस, नडीयाणा तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि 26 जुलाई को मौसम प्रतिकूल रहता है, तो निर्धारित रखरखाव कार्य 2 अगस्त को किया जाएगा। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने तथा बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *