19 अगस्त को ऊना में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे उपमुख्यमंत्री

17 अगस्त: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 अगस्त को जिला परिषद सभागार, ऊना में आयोजित जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक प्रातः 11 बजे शुरू होगी।

बैठक में जिले से संबंधित जन शिकायतों के निवारण और उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा करते हुए उनके लंबित मामलों की स्थिति भी जांची जाएगी।

उपायुक्त जतिन लाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को जन शिकायतों के निवारण से संबंधित अद्यतन जानकारी और प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान से जुड़ी पूरी जानकारी तैयार रखने को कहा है, ताकि बैठक के दौरान मामलों की प्रभावी समीक्षा की जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *