13 सितंबर को सरकाघाट उपमंडल के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

10 सितंबर: विद्युत उपमंडल सरकाघाट के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बरछवाड़ में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 13 सितंबर, 2026 (रविवार) को सरकाघाट उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल सरकाघाट के सहायक अभियंता ई. निशांत शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 11 केवी फीडर मोही, गोपालपुर, टिहरा, धर्मपुर, न्यू रिस्सा, ओल्ड रिस्सा, मसेरन और सरकाघाट सहित इन फीडरों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

उन्होंने सभी डीजी सेट मालिकों, विशेषकर संचार टावरों और अन्य संस्थानों में डीजी सेट संचालित करने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि डीजी सेट से विद्युत आपूर्ति रिवर्स बैक-फीडिंग के माध्यम से विद्युत लाइनों में प्रवाहित न हो। इससे दुर्घटना की संभावना को रोका जा सकेगा।

सहायक अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान विभाग का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विद्युत शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *