सुंदरनगर में नवनियुक्त पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज अधिनियम, नियमों और अधिकारों की दी जानकारी

10 सितंबर: सुंदरनगर विकास खंड के बीडीओ कार्यालय सभागार में नवनियुक्त पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज अधिनियम, नियमों और पंचायतों के व्यावहारिक कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच की शक्तियों, दायित्वों एवं अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, पंचायत कार्यों के संचालन तथा नियमों के अनुपालन से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

जिला पंचायत अधिकारी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पंचायती राज अधिनियम एवं नियमों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें और पंचायतों के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।

इस अवसर पर बीडीओ सुंदरनगर नियोन धैर्य शर्मा ने जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा का स्वागत किया और प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *