11 जून को टंग फीडर के तहत कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती

10 जून : विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 11 जून को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग द्वारा विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते यह अस्थायी कटौती की जाएगी।

सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी टंग फीडर के तहत आने वाले टंग, तिरंगा, खैबर, दव चौक, टिकरी, सालिग, बगियाड़ा, कंड करड़ियाना, जुहल, डिकटु, नरवाणा, नरवाणा कस्बा और बलेहड़ क्षेत्रों में 11 जून को सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने का आग्रह किया है।

सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि यदि मौसम खराब रहता है या किसी अन्य कारणवश कार्य निर्धारित तिथि पर पूरा नहीं हो पाता, तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *