1 किलो चिट्टा मामले में ऊना पुलिस को बड़ी सफलता, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

17 जून : ऊना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 1 किलो से अधिक चिट्टा बरामदगी मामले के मुख्य सप्लायर को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी उपलब्धि बताया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस केवल स्थानीय तस्करों तक सीमित नहीं रहकर पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी रणनीति के तहत मई महीने में संतोषगढ़ क्षेत्र से पकड़ी गई 1.005 किलोग्राम चिट्टे की खेप की जांच आगे बढ़ाई गई।

पुलिस जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर टीम ने पंजाब में दबिश देकर तरसेम लाल निवासी जिला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि आरोपी ने ही ऊना के तस्करों तक नशे की बड़ी खेप पहुंचाई थी।

एसपी ने कहा कि नशा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क को खंगालने का काम भी जारी है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *