ढ़ाई लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के हो रहे प्रयास

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल  

16 नवंबर। राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बड़ी कार्यवाही शुरू करने जा रही है। स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली करीब ढ़ाई लाख से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक रूप से और सशक्त करने के लिए बड़ी रणनीति बनाई जा रही है। स्वयं सहायता समूह की आय में हर साल 50,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें इन समूहों की ओर से किए

तैयार किए जा रहे उत्पादों और कार्यों की डिमांड और सप्लाई को बढ़ाने के लिए एक, मैकेनिज्म तैयार करने की भी तैयारी है। यहां बता दें, हाल ही में मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने महिला कम बाल विकास के अलावा जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर इस संबंध में रणनीति तैयार करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद अब महिलाओं के बीच जयराम सरकार को लोकप्रिय बनाने की शुरुआत की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *