हिमाचल: 3 व 4 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल   

शिमला। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट रहेगा। कई भागों में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य के कई भागों में 3 व  4 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 5 अगस्त के लिए यैलो अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 5,722 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। सबसे ज्यादा नुक्सान लो.नि.वि. को हुआ है। विभाग को 1987 करोड़ की चपत लगी है। जल शक्ति विभाग में 1543 करोड़ रुपए के नुक्सान का आकलन है। बिजली बोर्ड में 1505 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। बागवानी विभाग में 144 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। अभी तक194 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *