हिमाचल से एकमात्र चयन: खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सेवाए देंगे अमरजीत ठाकुर  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर। तामिलनाडु में आयोजित होने वाली छठी युवा खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल से अकेले अमरजीत ठाकुर राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाए देंगे। यह प्रतियोगिता आगामी 19 जनवरी से शुरू होगी और 31 जनवरी को इसका समापन होगा। उनका चयन भारतीय खो खो संघ की तरफ से इस पद पर किया गया है।

गौरतलब है कि जुखाला क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले अमरजीत ठाकुर वर्तमान में हिमाचल खो खो संघ के मुख्य तकनीकी अधिकारी व बिलासपुर जिला खो खो संघ के महासचिव पद पर अपनी सेवाए दे रहे है। उनके इस चयन पर हिमाचल खो खो संघ के महासचिव देवदत्त शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष पवन , जिला कोषाध्यक्ष विक्रांत ठाकुर, चुनी लाल ठाकुर, अश्वनी ठाकुर, जिला प्रैस सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, मुनीश ठाकुर, मनोज इत्यादि ने उन्हें बधाई दी है तथा भारतीय खो खो संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *