हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ राजगढ़ ईकाई के चुनाव संपन्न

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
                    जीडी शर्मा ( राजगढ़ )
30 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ राजगढ़ द्वारा आज यहा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश ईकाई के सचिव नेक राम ठाकुर ने की। इस बैठक में आज राजगढ़ ईकाई का चुनाव सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ राजगढ़ इकाई के चुनाव प्रदेश महामंत्री नेकराम ठाकुर व जिला सचिव रणवीर ठाकुर की देखरेख में सम्पन्न हुए।
जिसमें अनिल सकलानी को प्रधान चुना गया। सतीश शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, मदन लाल, दीपराम शर्मा, कमल शर्मा व दलीप राणा को उप प्रधान बनाया गया। सुनील शर्मा को सचिव, सुनील ठाकुर को प्रेस सचिव, सुखदेव ठाकुर को वित्त सचिव व सुरेश शर्मा को संगठन सचिव बनाया गया, जबकि राकेश शर्मा को सलाहकार बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *